प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार हिज़बुल्लाह लेबनान के प्रमुख सय्यद हसन नसरुल्लाह नें लेबनान में कहा कि सलफ़ी तकफ़ीरी लेबनान, इस्लामी दुनिया और पूरे विश्व के लिये बहुत बड़ा ख़तरा है।
उन्होंने कहा कि सलफ़ी वहाबी तकफ़ीरी इस्लामी देशों को बुरी तरह निशाना बना रहे हैं और उनकी इस्राईल पर कोई तवज्जो नहीं है बल्कि वह इस्राईल औऱ अमरीका के इशारों पर ईराक़, सीरिया, लेबनान और अन्य इस्लामी देशों में तबाही व बर्बादी फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय पूरी इस्लामी दुनिया को सलफ़ी वहाबी तकफ़ीरियों से बहुत बड़ा ख़तरा है। सय्यद हसन नसरुल्लाह नें कहा कि सीरिया के शरणार्थियों का मामला एक राष्ट्रीय मामला है और मानवीय व इस्लामी आधार पर सीरिया की मदद करना अपना कर्तव्य समझते हैं।
उन्होंने कहा कि तकफ़ीरी लेबनान के लिये भी ख़तरा हैं क्योंकि इस्राईल तकफ़ीरियों द्वारा सीरिया की तरह हिज़बुल्लाह को भी कमज़ोर करने की कोशिश में है लेकिन हिज़बुल्लाह नें लेबनान के हालात पर गहरी नज़र रखी हुई है और लेबनान के हालात हमारे कंट्रोल में हैं। उन्होंने कहा कि लेबनान को इस समय इस्राईल और तकफ़ीरियों दोनों से ही ख़तरा है।
10 अप्रैल 2014 - 04:38
समाचार कोड: 601605
हिज़बुल्लाह लेबनान के प्रमुख सय्यद हसन नसरुल्लाह नें लेबनान में कहा कि सलफ़ी तकफ़ीरी लेबनान, इस्लामी दुनिया और पूरे विश्व के लिये बहुत बड़ा ख़तरा है